कर्मचारियों के लिए इस बार की दिवाली हो गयी खास : कहीं बढ़ा महंगाई भत्ता, तो कहीं नियमित हुए संविदाकर्मी….कहीं मिला एरियर्स, तो कहीं, पुरानी पेंशन और बोनस… देखिये किस राज्य में कैसा रहा हाल

नयी दिल्ली । दो साल कोरोना के खौफ के बीच त्योहारो की रौनक फीकी रही। कोरोना साया छंटते ही, इस बार दिपावली जबरदस्त तरीके से मनायी जा रही है। इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों पर सौगातों की बारिश की है। कहीं महंगाई भत्ता बढ़ा, तो कहीं सातवें वेतनमान का एरियर्स मिला। यूपी सरकार ने तो कर्मचारियों को दो कदम आगे बढ़कर 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता के साथ-साथ 7000 रूपये बोनस का ऐलान कर दिया। पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी, तो वहीं उड़ीसा और राजस्थान सरकार ने अपने हजारों संविदाकर्मियों को नियमित कर दिया।

हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी कर्मचारी खुश है, कई राज्यों में कर्मचारियों का दर्द बरकरार रहा। झारखंड ने अपने कर्मचारियों को दिपावली पूर्व वेतन का आदेश दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की बार-बार की मांग को राज्य सरकार ने अनसुना कर दिया। यहां सरकार ने कर्मचारियों को दिपावली पूर्व वेतन भुगतान नहीं किया, वहीं महंगाई भत्ता के मामले में भी कई राज्यों से छत्तीसगढ के कर्मचारी पिछड़ गये। आपको बता दें कि 1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021 के बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने तक DA नहीं दिया था। सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग चल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड DA Hike

झारखंड कैबिनेट ने 10 अक्टूबर को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में इस साल 1 जुलाई से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों और 1.35 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। मंत्रिपरिषद ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2022 से मौजूदा 34 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

छत्तीसगढ़ DA Hike

14 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल ने डीए को 5 फीसदी बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 3.80 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली DA Hike

दिल्ली सरकार ने 7 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने का आदेश जारी किया। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप लिया गया है।

उत्तर प्रदेश DA Hike

यूपी सरकार ने 18 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और महंगाई राहत को 1 जुलाई से 34% से बढ़ाकर 38% करने का आदेश जारी किया।यहीं इस राज्य में 7 हजार रूपये कर्मचारियों को बोनस के तौर पर भी बांटे गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान DA Hike

राजस्थान सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। राजस्थान सरकार ने 30 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का भी ऐलान किया।

पंजाब DA Hike

21 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली उपहार करार दिया। एक अन्य निर्णय में राज्य मंत्रिमंडल ने इस साल 1 अक्टूबर से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6 प्रतिशत डीए देने का फैसला किया।

हरियाणा DA Hike

दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 18 अक्टूबर को एक विज्ञप्ति में कहा कि बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर 2022 के वेतन के साथ कर्मचारियों को दिया जाएगा। जुलाई-सितंबर की अवधि के बकाया का भुगतान नवंबर में किया जाएगा।

असम DA Hike

23 अक्टूबर को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 1 जुलाई, 2022 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा की। सीएम के बयान के अनुसार यह राशि अक्टूबर महीने के वेतन के साथ देय होगी।

इन राज्यों में नियमित हुए संविदाकर्मी

सिर्फ महंगाई भत्ता ही नहीं कई राज्यों ने सातवें वेतनमान का एरियर्स अपने कर्मचारियों को दिया, तो वहीं उड़ीसा, राजस्थान में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान कर दिया। उड़ीसा में 57 हजार और राजस्थान में 30 हजार संविदाकर्मी नियमित किये जायेंगे। वहीं पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी।

Related Articles

close