सदस्यता बहाल होने के बाद कुछ इस तरह संसद पहुंचे राहुल गांधी, स्वागत के लिए जुटे I.N.D.I.A गठबंधन के सभी सांसद, देखें Video

राहुल गांधी 137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने आज सुबह ही राहुल की संसद सदस्यता हाल की थी। मौजूदा मानसून सत्र में राहुल पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।

आज लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। तीन मिनट सदन की कार्यवाही चलने के बाद मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया था। फिर इसे 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखें Video …

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 23 मार्च को निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके 24 घंटे में ही 24 मार्च को सांसदी चली गई थी। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी थी। राहुल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। 134 दिन बाद 4 अगस्त को कोर्ट ने इस केस में राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close