CRPF का जवान ऐसे बन गया ठगी का मास्टर माइंड : JSSC प्रश्न पत्र लीक मामले में बड़ा खुलासा….आरोपी बोला- CRPF की सैलरी से ज्यादा था इस फर्जीवाड़े में पैसा

रांची: जेएसएससी के जेई प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने पटना के पत्रकार नगर थाना से गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार को रविवार को जेल भेज दिया है। अभिषेक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र और आंसर सीट बेचने में मोटी रकम मिलती है। यह देखने के बाद उसने सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ दी।

उसने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पप्रश्नपत्र तैयार करने वाली कंपनी बिनसिस के संचालक अरुण के संपर्क में आने के बाद यह इस धंधे में आया। पटना में खुद का गिरोह बनाया और विद्यार्थियों में प्रश्न पत्र भेजने लगा। कंपनी के मालिक अरुण से परीक्षा के प्रश्न लेकर पटना के पुनपुन स्थित एक हॉल में 60 विद्यार्थियों को बेच दिया था। सभी विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र की आंसर शीट भी उपलब्ध कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गैंग में 8 युवक अमित नाम के सदस्य की तलाश तेज

अभिषेक ने अपने गिरोह के एक सदस्य का नाम अमित बताया है। अमित के एड्रेस की भी जानकारी नामकुम पुलिस को उसने दी है। उसने यह बताया है कि उसके साथ गिरोह में 8 युवक था। हालांकि अन्य युवकों के नाम उसने पुलिस को नहीं बताए हैं। ऐसे में पुलिस ने अब अमित की तलाश तेज कर दी है। ताकि गिरोह के अन्य लोगों की जानकारी मिल सके

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close