..इस बार 9 दिनों का नवरात्र….मां का आगमन और विदाई दोनों हाथी से…जानिये क्या पड़ेगा इसका प्रभाव….25 सितंबर को महालया…

रांची। इस बार नौ दिनों की नवरात्री होगी। महालया 25 सितंबर को होगी। नवरात्र की बात करें तो पूरे नौ दिन मां की अराधना होगी। 26 सितंबर को कलश स्थापना है, वहीं 2 अक्टूबर को सप्तमी, 3 को महाष्टमी, 4 को महानवमी और 5 अक्टूबर को विजया दशमी है। एक भी दिन तिथि क्षय नहीं है। सोमवार को मां का आगमन और बुधवार को प्रस्थान है। दोनों ही दिनों में मां का वाहन हाथी होगा।

हाथी पर आगमन-प्रस्थान से आशय समाज, देश और विश्व पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। धन्य-धान से लोग परिपूर्ण होंगे। लेकिन बाढ़ का खतरा बना रहेगा। कहीं अतिवृष्टि तो कहीं अनावृष्टि के कारण सुखाड़ की स्थिति पैदा होगी। इससे समाज को निबटना होगा। हाथी पर आगमन-प्रस्थान से मतलब शुभ वृष्टि और सुखद भविष्य। रोग, शोक, ताप सब दूर होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक मां दुर्गा की सवारी सृष्टि में लाभ हानि और शुभ अशुभ का प्रभाव डालती है। साल 2021 में मां दुर्गा का आगमन डोली में हुआ था और विदाई हाथी पर हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close