आज का राशिफल: सिंह राशि वालों के रुके काम हो सकते हैं पूरे और मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग

Aaj ka Rashifal, Today Horoscope, Dainik Rashifal, Daily Rashifal, Today Panchang, Aaj ka panchanga, 31 May Rashifal, 31 May Panchang। 31 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि बुधवार दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। 31 मई को रात 8 बजकर 14 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही बुधवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा.

मेष दैनिक राशिफल
आज गृह निर्माण के क्षेत्र में कुछ नया कर सकते हैं। रुका कार्य बनेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार भी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृष दैनिक राशिफल
नौकरी में प्रगति के संकेत हैं लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदत्त कार्यों में लापरवाही से बचें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल
राजनीति में उन्नति संभावित है। स्वास्थ्य में बड़ा लाभ हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। वाणी में मधुरता रहेगी, प्रेम में खूबसूरत यात्रा की सम्भावना बन रही है। खर्च अधिक रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क दैनिक राशिफल
छात्रों के करियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह दैनिक राशिफल
व्यवसाय में सफलता है। जाब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। प्यार में भावुकता से बचें।आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या दैनिक राशिफल
बैंकिंग, टीचिंग व मीडिया जॉब के लिए समय शुभ हैं। नौकरी में बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। शुक्र फाइनेन्स व टीचिंग जॉब के लिए लाभकारी है। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन माधुर्यता से आच्छादित रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। जमीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रेम विवाह की संभावना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है । लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन व्यवसाय के लिए शुभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होने की संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल
आज छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बैंकिंग व आईटी व्यवसाय में लाभ की संभावना हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है। प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिल सकता है।सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे।वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल
शिक्षा ग्रहण करने के लिए समय शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को लाभ हो सकता है। धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

Related Articles

close