आज का राशिफल: मकर, कुंभ, मीन वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण, शनिदेव का रहेगा प्रभाव, हरी वस्तु रखें पास

आज का राशिफल: गुरु और राहु मेष राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र और सूर्य कर्क राशि में, जहां शुक्र वक्रीय चल रहे हैं। मंगल और बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में और वक्री शनि कुंभ राशि में गोचर हो रहा है।

मेष राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन मेष राशि वालों के लम्बे समय से चले आ रहा पारिवारिक विवाद का आज खत्म हो सकता है। मंगलवार से ही मेष राशि के जातक महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला रहेगा ध्यान रहे ज्यादा घमंड आपके लिए ही नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन वृषभ राशि वालों की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। इनमें से कुछ को इस दिन नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि आप कितना सोचते है और कितना करते हैं, ऐसा करने से आपको आपके सवालों का जवाब मिल जाएगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन राशि

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन मिथुन राशि के जातक क्या करूं क्या न करूं के असमंजस में फंसे रहेंगे। उचित होगा कि इस दिन शांति से फैसले लें, न की जल्द बाजी में कोई भी कार्य न करें।अपनी सोच को बदलने से लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन कर्क राशि के जातक किसी के भी बारे में बुरा सोचने से बचें।
अपनी जीभ पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पेट सम्बन्धित रोग हो सकता है। ध्यान रहे समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में जुट जाएं,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

सिंह राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन सिंह राशि के जातक अपना समय फ़ालतू बर्बाद न करें।
ध्यान रहे आज जो करना है वही करिए। दूसरों की देखादेखी करने से अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। कोई भी निर्णय शान्ति से विचार करने के बाद ही लें। आय के स्त्रोत्र में वृद्धि की संभावना के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन कन्या राशि के जातकों के जरूरी कार्य, कार्य की अधिकता के चलते पूरे नहीं हो सकेंगे। ये जातक अपनी मेहनत से उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। इस राशि के अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। ध्यान रहे आपके मन को दान पुण्य से ही शांति मिलेगी।

तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन तुला राशि के जातक अपने वाक्य चातुर से सभी कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में इनकी यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव होने के साथ ही उचित होगा कि समय पर कार्य करना सीखें ।

वृश्चिक राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्तमान समय शुभ फल देने वाला रहेगा। लेकिन इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। उचित होगा कि खुद की सोच को बदले न की दूसरो को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखने के साथ ही इष्ट की आरधना आपके लिए विशेष रहेगी।

धनु राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं पूंजी निवेश से लाभ संभव है। आपको संतान के विवाह की चिंता भी रहेगी। वहीं राज कार्य से जुड़े जातकों को यह समय मिश्रित फल प्रदान करेगा। ध्यान रहे कि अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नहीं तो नुकसान संभव है।

मकर राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन मकर राशि के जातकों की व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। अत: उचित होगा कि स्वस्थ रहें और मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़ी चीजों का व्यवसाय करने वाालें जातकों के लिए यह समय अति श्रेष्ठ रहेगा। समय रहते पंूजी निवेश कर दे,शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

कुम्भ राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए जीवन में नई उड़ान भरने का समय है। वहीं आप के व्यवहार से सहकर्मी भी आज खुश होगे। परिजनों से भेट होगी। अचानक खर्च बढ़ सकता हे। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मीन राशि-

आज के राशिफल के अनुसार मंगलवार के दिन मीन राशि के जातकों के धनकोष में वृद्धि होगी। इस दिन अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते है। ध्यान रहे आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले लेने से बचेें। इस समय मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। ऐसे में आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Related Articles

close