कल करेंगे शिक्षक सीएम आवास का घेराव, ये है उनकी प्रमुख मांगे

रांची: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर पूरे राज्य से लगभग 10 से 15 हजार शिक्षक 19 नवंबर को सीएम आवास का घेराव करेंगे। इसके निमित संघ के प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षकों की ऑनलाइन मीटिंग की गई। इसमें झारखंड के सभी जिलों से 8 से 10 हजार शिक्षक इस मीटिंग का हिस्सा बने।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि संघ के सदस्यों का ने कहा कि शिक्षकों के हित में सरकार सोचना छोड़ दी है। इस कारण संघ ने मजबूरन आंदोलन की रणनीति को अपनाया है। इस क्रम में 19 नवंबर को 15 हजार से ज्यादा शिक्षक राजधानी रांची आएंगे और अपने अधिकार की मांग करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे ने कहा कि शिक्षक सरकार के अजूबे और तानाशाही हुकुम से परेशान है। कई बार संघ की आवाज को सरकार तक पहुंचाई गई लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इस बार आंदोलन आर – पार का है। इसके लिए संघ ने डोर टू डोर अभियान चलाया है।

संघ की प्रमुख मांगे

  • अन्य राज्य कर्मियों की तर्ज पर शिक्षकों को भी MACP दी जाए।
  • छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करते हुए इंट्री पे स्केल मिले।
  • अंतरजिला स्थानांतरण नियमावली को सरल व सुगम बनाया जाए
  • लिपिकीय और गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णरूपेण मुक्ति मिले

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close