…बना दिया मुर्गा: शिकायतकर्ता को SDM ने चैंबर में बना दिया मुर्गा, वायरल VIDEO के बाद गिरी गाज, हुई छुट्टी

बरेली। शिकायतकर्ता को चैंबर में मुर्गा बनाने वाले SDM पर गाज गिरी है। शिकायत के बाद अब मीरगंज तहसील के एसडीएम उदित पवार को पद से हटा से हटा दिया गया है। दरअसल पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उदित अपने कार्यालय में कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके सामने एक शख्स मुर्गा बना हुआ है।

बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने घटना को लेकर जांच के आदेश दिये हैं। वहीं बरेली डीएम शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया एसडीएम उदित पवार की ढिलाई सामने आई है। उन्हें जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। पवार की जगह देश दीपक सिंह को बरेली का एसडीएम बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक गांव के ही कुछ लोग श्मशान भूमि संबंधित मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे. मगर, एसडीएम ने गांव के व्यक्ति को मुर्गा बना दिया और उसका प्रार्थना पत्र फेंक दिया. वहीं, मीरगंज एसडीएम उदित पवार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। जानकारी के मुताबिक गांववाले एसडीएम के पास अपनी मांग को लेकर पहुंचे थे। शिकायत पत्र में लिखा था कि गांव में दोनों धर्म के लोग रहते हैं।

गांव में कोई श्मशान घाट नहीं है, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने श्मशान घाट की जमीन को कब्रिस्तान के नाम पर कब्जा कर लिया है, ऐसे में जिला प्रशासन श्मशान घाट के लिए जमीन की व्यवस्था करे। जमीन न होने की वजह से अंतिम संस्कार करने में परेशानी होती है। हालांकि इस प्रकरण में अब जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close