अच्छी पहल: बाल दिवस के अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों ने दी स्कूलों की अनोखी भेंट..पूरे क्षेत्र में हो रही प्रशंसा

चतरा जब सरकार की ओर से सबंधित विभाग के पदाधिकारी अपना ध्यान हटा लेते हैं तो ग्रामीणों और पूर्ववर्ती छात्रों को इच्छाशक्ति से विकास की नैया बहने लगती है। ऐसा ही एक मामला बाल दिवस के अवसर पर जिले के टण्डवा प्रखंडान्तर्गत ग्राम हेसातु – सिदपा के ग्रामीणों और उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु के पुर्ववर्ती छात्र-संघ ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु के छात्र -छात्राओं को अनोखा उपहार दिया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस दिनांक 29/08/2022 से प्रारंभ किए गए ,आर्थिक और शारीरिक सहयोग से पिछले 3 माह में 10हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल के खेल का मैदान बनाकर उसे आज विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समर्पित किया। इसके निर्माण में लगभग 4 लाख रूपये का खर्च अभी तक हो चुका है। ग्रामीणों से प्रेरित होकर शिक्षक बिनेश्वर कुमार ने भी छात्र हित के इस पुनीत कार्य में राज्य स्तरीय सम्मान से प्राप्त राशि 1लाख रुपये समर्पित कर दिया। ग्रामीणों और शिक्षकों के इस जज्बे की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवन्ती देवी जिप सदस्य टण्डवा उतरी क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि के रुप में जितेन्द्र कुमार सिंह उपप्रमुख टण्डवा, महावीर साहू मुखिया नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत, भुतपूर्व मुखिया केशीपाल राम तथा गजेन्द्र कुमार साहू, समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह, मिश्रौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रयाग राम उपस्थित हुए। जिन्होंने ग्रामीणों और पूर्ववर्ती छात्रों की इस पुनीत और छात्रहित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा मैदान के सुन्दरीकरण और विकास में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस पुनीत कार्य के लिए पुर्ववर्ती छात्रों और ग्रामीणों को समस्त विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close