UPSC, JPSC पीटी पास पास छात्रों को तैयारी के लिए मिलेंगे 50,000, मुख्यमंत्री सारथी योजना का प्रारूप तैयार, देखे कैसे ले सकते है इसका लाभ…

रांची : प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं को सहायता देने हेतु सरकार ने मुख्यमंत्री सारथी रोजगार योजना का स्वरूप तैयार कर लिया है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने योजना की घोषणा की थी। पर इसका स्वरूप स्पष्ट नहीं था। श्रम नियोजन प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग को इस योजना का प्रशासी विभाग बनाया गया है।

इसके तहत यूपीएससी जेपीएससी की पीटी पास युवकों को आगे की तैयारी के लिए सरकार डीबीटी माध्यम से उनके बैंक खाते में 50 हजार देगी। रेलवे बैंकिंग, केंद्रीय और राज्य कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में भी मदद करेगी. उन्हें प्रतिमा 25 हजार राशि और किताबें दी जाएगी। कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण के लिए भी पैकेज दिया जाएगा। इसके लिए 83.23 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए- सरकार की इस योजना का फायदा किसे और कितना मिलेगा

  • केवल झारखंड के युवाओं को, जो राज्य के किसी भी नियोजनालय से निबंधित हों।
  • एसटी, एससी, ओबीसी के अलावा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार व दिव्यांग वर्ग

1. प्रतिभा प्रोत्साहन

यूपीएससी और जेपीएससी की पीटी पास कर चुके लोगों को आगे की तैयारी के लिए 50,000 रुपए की सहायता डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भुगतान होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. रोजगार के लिए कोचिंग

यूपीएससी, जेपीएससी, रेलवे, बैंकिंग, केंद्रीय -राज्य कर्मचारी आयोग और इसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग और किताबें दी जाएंगीं। कोचिंग की अवधि में 2500 रुपए प्रति माह मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. रोजगार प्रोत्साहन

कौशल प्रशिक्षण के लिए रजिस्टर्ड व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को 1 वर्ष के लिए प्रतिमाह 1000 से 1800 रुपए बैंक खाते में मिलेंगे। इसमें युवकों को 1000-1200 रु. और महिला, थर्ड जेंडर व दिव्यांग को 1500-1800 रु. मिलेंगे।

15 नवंबर से योजना लागू होने की संभावना

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री सारथी रोजगार योजना के स्वरूप को मंजूरी दे दी है। विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली राज्य योजना प्राधिकृत समिति और सीएम सोरेन ने भी स्वीकृति दे दी है। अब कैबिनेट से मंजूरी के बाद राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर से इसका लाभ लोगों को मिलने की संभावना है।

Related Articles

close