Veg Fried Rice Recipe: इस तरीके से बनाइए वेज फ्राइड राइस, आएगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद..

धनबाद: कभी-कभी होता है की कुछ अच्छा और चटपटा खाने का मन होता है, लेकिन ज़्यादा मेहनत करके कुछ बनाने का मन नहीं करता। इसलिए इस चटपटी सी चाहत को पूरा करने के लिए आज हम बनाने जा रहे हैं वेज फ्राइड राइस। ये बहुत ही आसान विधि से बनकर तैयार हो जाएँगे।

चावल खाने के शौकीन इसे कई तरीके से खाना पसंद करते हैं। चावल को पहले तो प्लेन ही बनाया जाता है, फिर इसे कई-कई अलग रंगों में ढाला जाता है यानी इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। अब चाहे वेज फ्राइड राइस हो या एग फ्राइड राइस या चिकन फ्राइड राइस। स्वाद में सभी लाजवाब लगते हैं। वेज फ्राइड राइस में आप अपनी मनचाही सब्जियां डालकर इसे बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे बना सकते हैं एकदम रेस्टोरेंट जैसा फ्राइड राइस…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेज फ्राइड राइस के लिए आवश्यक सामग्री

बासमती चावल – 1 कप (200 ग्राम)

नमक – स्वादानुसार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घी या तेल – 2 बड़े चम्मच (चावल फ्राइ करने के लिए) + 1 छोटी चम्मच (चावल उबालने के लिए)

अदरक – 1 छोटी चम्मच,बारीक कटी हुई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हरी मिर्च – 2, बारीक कटी हुई

गाजर – 1/2 कप, कटी हुई

बीन्स – 1/4 कप, कटी हुई

फूलगोभी – 1/4 कप, कटी हुई

हरा धनिया और हरा प्याज़ – गार्निश के लिए

चावल उबालने की विधि

  • पतीले में 3-4 कप पानी डाल कर उबालिए।
  • उबाल आने पर इसमें 1 कप बासमती चावल (20 मिनट पानी में भिगोया हुआ) धो कर डालिए।
  • फिर इसमें 1 छोटी चम्मच तेल और 1 छोटी चम्म्च नमक डाल कर इन्हें ढक कर 5 मिनट के लिए पकाएं।
  • समय पूरा होने पर इन्हें देख लीजिए, अगर नहीं बने हों तो 2 मिनट के लिए इन्हें वापस से ढक कर पकाएं।
  • बन जाने पर इन्हें छलनी से छान लीजिए।
  • इसका माड़ निकाल कर छलनी को दूसरे बाउल पर रख कर चावल को थोड़ा फैला लीजिए ताकी इसकी भाप निकल जाएं।
  • इन्हें ठंडा होने रख दीजिए।

वेज फ्राइड राइस बनाने की विधि

  • चावल के ठंडा होने पर कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच घी या तेल डाल कर चारों ओर कढ़ाही घुमा कर फैला कर गरम कीजिए।
  • गरम होने पर फ्लेम धीमी करके इसमें बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च, गाजर, बीन्स, फूलगोभी, स्वादानुसार नमक डालिए।
  • अब इन्हें तेज़ फ्लेम पर 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनिए।
  • जब अछि तरह भून जाए ,इसमें हरा धनिया औऱ हरा प्याज़ डाल कर मिलाएं।
  • इस तरह वेज फ्राइड राइस बनकर तैयार हो जाएँगे।
  • इन्हें परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए।

नोट:

  • चावल को ज़्यादा नहीं (70-80%) पकाना है
  • सब्जियों को लगातार चलाते हुए तेज़ फ्लेम पर भूनिए।
  • चावल सब्जियों में मिलाते वक्त हल्के हाथ से मिलाएं।
  • आप इसमें अपने पसंद के हिसाब से कोई भी सब्जी डाल सकते है जैसे शिमला मिर्च, पत्तागोभी, सोयाबीन, हरा मटर

Related Articles

close