VIDEO: मैडम…मैडम… माही भाई कैसे हैं? फैंस ने चिल्लाकर साक्षी से पूछा सवाल, तो फिर साक्षी ने…

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दीवानों की आज भी कमी नहीं है। धोनी के घुटने का आपरेशन हाल के दिनों में हुआ है, वो धीरे-धीरे रिकवर रहे हैं। इधर माही के हेल्थ अपडेट के लिए फैंस परेशान हैं। घुटने में दर्द की शिकायत के बावजूद माही ने पूरे सीजन के दौरान खेला और एक भी मैच मिस नहीं किया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने आईपीएल का अपना पांचवां टाइटल जीता।

https://twitter.com/i/status/1684854118517743616

पिछले महीने सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने अपडेट देते हुए बताया था कि मुंबई में हुई धोनी के घुटने की सर्जरी सफल रही थी। वहीं, अब धोनी की पत्नी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह ‘थाला’ की फिटनेस को लेकर अपडेट दे रही हैं। धोनी की सफल सर्जरी की खबर कुछ महीने पहले आई थी लेकिन अब माही की चोट कैसी है, इसपर पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने बड़ी अपडेट दी है। 41 साल के धोनी बेशक सोशल मीडिया से दूर रहते हों लेकिन साक्षी उनके बारे में अपडेट देती रहती हैं.।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान की है जिसमें फैंस धोनी के बारे में साक्षी से पूछ रहे हैं। साक्षी यह कहते हुए देखी जा सकती हैं कि धोनी इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं। बकौल साक्षी, ‘ रिकवर कर रहे हैं, वह इस समय रिहैब में हैं। साक्षी की ओर से धोनी के बारे में इस बात को सुनते हीं फैंस खुशी से झूम उठते हैं। आईपीएल के दौरान धोनी को कई मैचों में घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते हुए देखा गया था. घुटने की चोट की वजह से माही को बैटिंग के लिए आगे नहीं भेजा जा रहा था. वह जब बैटिंग के लिए उतरते थे तब ज्यादा गेंदें नहीं होती थीं. बाद टीम मैनेजमेंट ने भी खुलासा किया था कि माही को घुटने में तकलीफ था इसलिए उन्हें आखिरी में बैटिंग के लिए भेजा जाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close