VIDEO: मुख्यमंत्री बाल-बाल बचे, …बस पलटने ही वाली थी मुख्यमंत्री की वोट, दिल थामकर देखिये ये वीडियो

जालंधर। मुख्यमंत्री एक नाव हादसे में बाल-बाल बच गये। बाढ़ की स्थिति जानने निकले मुख्यमंत्री की नाव पलटते-पलटते बची। कुछ सेकंड के लिए तो ऐसा लगा कि नाव बस पलट ही गयी, लेकिन किसी तरह वोट कंट्रोल में आ गयी। घटना पंजाब के जालंधर की है। जहां सीएम भगवंत मान बारिश के बाढ़ जैसे पैदा हुए हालात का जाजता लेने जालंधर पहुंचे थे।

दौरा करने को लेकर सीएम एक नाव पर सवार उफनती एक नदी को पार कर रहे थे। इस बीच नदी में उफान के चलते नाव (मोटर बोट) डगमगा गई, जिसके बाद नदी में नाव पलटने से बच गई, हालांकि नाव चलाने वाले ने कुछ ही क्षण में नाव के संतुलन को फिर से बना लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वोट को अनियंत्रित होते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मोटर बोट में जरूरत से ज्यादा लोग सवार हो गए थे। जिस वजह से पानी में कुछ दूर चलते ही बोट ने काला धुंआ छोड़ना शुरू कर दिया था। तभी मोटर मोटर बोट हिचकोले खाने लग गई।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) और उनके साथ गई टीम के साथ बड़ा हादसा होने से बच गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले फिरोजपुर पहुंचे और फिर बाढ़ पीड़ितों और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए जालंधर के विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। वोट के कंट्रोल हो जाने के बाद लोग ने राहत की सांस ली। वहीं सिक्युरिटी स्टाफ में भी खलबली मच गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close