VIDEO- कमजोर दिल वाले ये वीडियो ना देखें….पासपोर्ट के लिए थाने आयी थी महिला, दारोगा की पिस्टल से चली गोली सिर में जा लगी, फरार

अलीगढ़। अलीगढ़ के कोतवाली थाना में दारोगा की लापरवाही से महिला के सर में गोली लग गयी। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि महिला इशरत अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने आई थी तभी अचानक दारोगा मनोज शर्मा की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई जो सीधे महिला के सिर के पीछे के हिस्से में जा लगी।

लगभग 2:50 के आसपास एक सूचना दी गई है वहां के सीओ द्वारा कि थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय में एक उपनिरीक्षक मनोज कुमार की सरकारी असले से फायर हुआ है और एक महिला जो वहां किसी कार्य से पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई थी और पास में खड़ी थी उसके गोली लगी है। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली उसके सर के पीछे साइड की तरफ लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोली की आवाज से सुनते ही थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले में दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात की जा रही है। लापरवाह दारोगा मनोज शर्मा फरार है, उसको निलंबित किया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। लापरवाह दारोगा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करने के आदेश SSP ने दे दिए हैं।

महिला इशरत अपने बेटे के साथ थाना कोतवाली में उमरा यात्रा के लिए पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने पहुंची थी। इस दौरान दारोगा मनोज कुमार शर्मा अपनी पिस्तौल से कुछ चेक कर रहे थे। तभी पता नहीं कैसे उनके हाथ से पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई जो सीधे इशरत के सिर में जाकर लगी। इशरत जमीन पर गिर गई। भागकर दारोगा और महिला के साथ खड़े शख्स ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन महिला लहूलुहान पड़ी थी। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close