VIDEO :…जब सीएम बोले- ‘SP को तुरंत हटाइए, इस तरह वह कैसे बात कर सकते हैं’ ……भरी बैठक में मुख्यमंत्री भड़के….

भोपाल । , ‘ बच्चों के साथ कोई इस तरह कैसे बात कर सकता है? उन्हें तत्काल इसी क्षण हटाया जाए।’…..भरी बैठक में मुख्यमंत्री झाबुआ एसपी की कार्यशैली पर भड़क गये। ऐसे तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि आम तौर पर सौम्य एवं मृदुभाषी मुख्यमंत्री के रूप में है। उनकी नाराजगी की बातें कम सामने आती हैं लेकिन एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके तेवर काफी सख्त दिखे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान इस वीडियो में राज्य के मुख्य सचिव एवं डीजीपी को निर्देश दे रहे हैं। सीएम चौहान दोनों अधिकारियों को झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक को तुरंत हटाने का निर्देश देते हैं। मुख्यमंत्री चौहान कहते हैं कि झाबुआ को एसपी को आप तुरंत हटाइए, जिस भाषा में वह बात कर रहे हैं वह अशोभनीय है।
दरअसल, झाबुआ जिले के एसपी अरविंद तिवारी का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पुलिस सुरक्षा मांगने आए पॉलीटेक्निक छात्रों के साथ वह अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई पड़े हैं। ऑडियो सामने आने के बाद सीएम चौहान ने इस पर सख्ती बरतते हुए पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा, ‘ बच्चों के साथ कोई इस तरह कैसे बात कर सकता है? उन्हें तत्काल इसी क्षण हटाया जाय।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्यप्रदेश शासन आदेश

ये है मामला ….

दरअसल, एक ऑडियो सामने आया है। इसमें पॉलीटेक्निक कॉलेज का एक छात्र दावा करता है कि कॉलेज लड़ाई हो गई है। कुछ लोग मार रहे हैं। हम 40 छात्र थाने आए हैं। हमें सुरक्षा दी जाए। दूसरा पक्ष डंडे एवं अन्य हथियारों के साथ हमला कर सकता है। हमारी जान को खतरा है। इस पर गुस्साए एसपी ने उनसे कहा कि तुम लोग पढ़ाई करने आते हो कि मारपीट करने। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज भी की। साथ ही सभी छात्रों को अंदर करने की धमकी दी। कहा कि उससे अच्छी सुरक्षा कहीं और नहीं मिल सकती। यह भी कहा कि चालीस बच्चे हैं तो क्या, सबको अंदर कर देंगे। बातचीत में ऐसा लग रहा है कि एसपी नशे में हैं। उन्होंने नशे में ही बच्चों के साथ गाली-गलौज की है।

Related Articles

close