Virat Flying Kiss To Anushka: कोहली का 50वां शतक लगते ही पत्नी अनुष्का शर्मा ने दी फ्लाइंग Kiss, फिर विराट ने जो किया, वो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

मुंबई। विराट कोहली ने फिर से अपनी धाक पूरी दुनिया में मनवायी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट ने कमाल की पारी खेली। कोहली ने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर का 50वां शतक बनाया। कोहली ने 106 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। अपनी पारी में कोहली ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। कोहली की सेंचुरी के बाद जो लम्हा आया उसने सबका दिल जीत लिया। कोहली की सेंचुरी बनते ही अनुष्का शर्मा ने उनकी ओर फ्लाइंग किस किया. और इसके जवाब में कोहली ने भी फ्लाइंग किस किया।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कैमेस्ट्री से हर कोई वाकिफ है लेकिन वानखेड़े स्टेटडियम में पति-पत्नी अलग ही मूड में नजर आए. मैच से ठीक पहले विराट ने अपनी लकी चार्म अनुष्का को फ्लाइंग किस किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम मीटिंग के दौरान कैमरे की नजर भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर थी. इसी बीच विराट ने पीछे मुड़कर दर्शक दीर्घा में पत्नीी की ओर देखा. पत्नीस बालकनी में मौजूद थी. विराट ने पत्नीे को फ्लाइंग किस किया. जवाब में अनुष्काी की तरफ से भी पति को फ्लाइंग किस किया गया. सोशल मीडिया पर पति-पत्नीव की इस कैमेस्ट्रीक का वीडियो वायरल हो रहा है. फैन्सो इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं.

विराट कोहली खुलेआम प्यार दिखाने के लिए भी जाने जाते हैं। विराट का खेल देखने अक्सर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में आती रही हैं। आईपीएल हो या फिर टीम इंडिया के लिए मुकाबले के दौरान विराट ने मैदान से ही वाइफ अनुष्का पर खूब प्यार लुटाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी देखने को मिला जब मैच से पहले विराट ने वाइफ अनुष्का को फ्लाइंग किस देकर प्यार का इजहार किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

close