झारखंड में मौसम का अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और हीट वेव का खतरा, 7 जिलों में येलो अलर्ट

Weather alert in Jharkhand: Threat of rain, hailstorm and heat wave, yellow alert in 7 districts

रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। राजधानी रांची, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों में जहां दोपहर 3:00 बजे तक तेज धूप देखी गई, वहीं शाम होते-होते बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जामताड़ा में बारिश के साथ ओले गिरने की पुष्टि हुई है। मौसम विभाग ने अब झारखंड के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

7 जिलों में येलो अलर्ट : बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने आज साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा और दुमका में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान खेतों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों की शरण लें। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हीट वेव की चेतावनी : 10 और 11 मई को गर्मी का बढ़ेगा प्रभाव

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से एक ईस्ट-वेस्ट ट्रफ उत्तर झारखंड की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में गर्म हवाएं सक्रिय हो गई हैं। इसके कारण 10 और 11 मई को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा और चतरा में लू (Heat Wave) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची की सड़कों पर सन्नाटा : दोपहर में चिलचिलाती धूप का असर

राजधानी रांची में गुरुवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी इतनी तीव्र थी कि मानो कर्फ्यू लगा हो। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और शाम में हल्की बूंदाबांदी और आंशिक बादल देखने को मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटों के लिए संभावित तापमान इस प्रकार है…

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज
अधिकतम : 38°C | न्यूनतम : 24°C

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू
अधिकतम : 38°C | न्यूनतम : 24°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला
अधिकतम : 37°C | न्यूनतम : 23°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा
अधिकतम : 40°C | न्यूनतम : 27°C

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close