Weather update: कमजोर हुआ चक्रवाती तूफान मिधिली, अगले दो दिनों में तमिलनाडु और केरल में हो सकती हैं भारी बारिश, IMD का जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग। चक्रवाती तूफान मिधिली कमजोर होकर उत्तरी त्रिपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। इसकी वजह से पूर्वोत्तर क्षेत्र- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज घना कोहरा छाया रहा।

भारतीय विज्ञान मौसम विभाग के मुताबिक, मिजोरम में चक्रवाती तूफान मिधिली का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां 18 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। IMD के अनुसार, आइजवाल में 12 सेमी उसके बाद सैतुअल में 11 सेमी, लेंगपुई में 11 सेमी, कोलासिब में 10 सेमी और लुंगलेई में 10 सेमी वर्षा दर्ज की गई। IMD ने अपडेट देते हुए कल बताया था कि चक्रवात मिधिली कमजोर होकर उत्तरी त्रिपुरा और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। त्रिपुरा में भी भारी बारिश दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
  2. इसके अलावा कोयंबटूर, कोझिकोड समेत आसपास के अन्य इलाकों में भी आंधी आने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कमजोर होकर त्रिपुरा और इससे सटे बांग्लादेश के ऊपर 50 किमी उत्तर-पूर्व, अगरतला से 60 किमी दक्षिण-पूर्व में गहरे दबाव में बदल गया है।शनिवार को आईएमडी के ट्वीट के अनुसार, मिधिली के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 6 घंटों में दक्षिणी असम और निकटवर्ती मिजोरम-त्रिपुरा पर कम दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close