मौसम अपडेट : अगले सप्ताह झारखंड से हो जायेगी मानसून की विदाई….दिवाली से पड़ने लगेगी सर्दी, अभी कुछ दिन बारिश-धूप की लुकाछिपी रहेगी जारी

रांची: झारखंड से मानसून अगले सप्ताह विदा हो जायेगा। बारिश की बूंदाबांदी के बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 16 अक्टूबर को मानसून झारखंड से चला जायेगा। हालांकि उससे पहले बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी, कई जगहों पर बारिश भी होती रहेगी। बारिश की वजह से प्रदेश का तापमान लगातार गिर रहा है, लिहाजा दिवाली से ही ठंडक का अहसास लोगों को होने लगेगा। दिवाली से आसमान साफ होते ही सिहरन में इजाफा शुरू हो जाएगा। छठ तक ठंडक का अहसास लोगों को होने लगेगा। अभी बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से बारिश के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर तक बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी। अभी 4 से 5 दिन बारिश और धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी। दिन में तेज धूप के बाद दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है। बारिश और धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 9 अक्टूबर को रांची और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। हालांकि मौसम पूर्वानुमान में राज्य के अधिकांश 7 अक्टूबर से बादल छंटने की उम्मीद जताई गई है। लेकिन 8 से 12 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश की संभावना को लेकर जेएससीए प्रबंधन ने भी तैयारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close