Weather Update: त्योहारों की तैयारी में खलल डाल सकती है बारिश, जानें दिवाली और धनतेरस पर कैसा रहेगा मौसम

रांची । झारखंड से मानसून वापस लौटने की प्रक्रिया में है। मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों पूरे राज्य से मानसून के वापस हो जाने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले बारिश आप की दिवाली की तैयारी में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज से लेकर 21 अक्टूबर तक राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।

वहीं धनतेरस के दिन राजधानी सहित राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दिन बारिश की उम्मीद नहीं है। लेकिन इससे पहले कहीं कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। दीपावली के आसपास मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतम तापमान में कमी आएगी रात में ठंड का एहसास होने लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश गुमला के रायडीह में 40 मिमी हुई। वहीं सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री से. चाईबासा जिले व सबसे कम 20. 07 डिग्री से. गुमला में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिक तापमान 29.6 डिग्री से. दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close