Weather Update: बारिश बिगाड़ेगा दुर्गापूजा का रोमांच…पंचमी तक बारिश के आसार… मौसम विभाग ने दिया ये बड़ा अपडेट

धनबाद: नवरात्रि 26 दिसंबर से हस्त नक्षत्र में शुरू हो रही हैं। उसी दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गे की आराधना शुरू हो जाएगी। हस्त नक्षत्र 27 तक ही रहेगा और इन 2 दिनों में अच्छी बारिश का अनुमान है। उसके बाद चित्रा और स्वाति नक्षत्र में भी 30 सितंबर तक हल्की फुल्की बारिश होती रहेगी।

मानसून की जानकार के अनुसार 30 के बाद यानी नवरात्रि से 5 अक्टूबर को विजयादशमी तक का मौसम बंगाल की खाड़ी में उठने वाले साइक्लोन पर निर्भर करेगा। फिलहाल निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा और यह राजस्थान से पहले कमजोर होकर लौट सकता है। 12 अक्टूबर तक मानसून झारखंड से पूरी तरह से निकल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह से शाम तक बारिश से 2 डिग्री पारा गिरा

शहर में मंगलवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर हल्की-फुल्की बारिश होती रही। अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।21-22 और फिर 25-26 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कमजोर मानसून के बाद 14% तक हुई भरपाई

धनबाद जिले में 1 जून से अब तक 715 mm बरसात दर्ज की गई है। जो इस अवधि के सामान्य वर्षा पार्क 989 mm से 28% कम है। जुलाई तक सामान्य से 42% कम बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद 14% की भरपाई हुई

।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close