झारखंड में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज…जाने क्या है आरोप

झारखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.जनजाति सुरक्षा मंच ने सोमवार को एससी-एसटी थाने में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

संगठन की महिला प्रमुख अंजलि लकड़ा द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में 31 जनवरी को संसद भवुन में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर राष्ट्रपति द्रौपदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में कार्रवाई की मांग की गई है.

राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में कहा गया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान से राष्ट्रपति का अपमान हुआ. यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रताड़ित करने जैसा था. नेताओं के ऐसे बयान से देश में अनुसूचित जनजाति के लोगों का अपमान हुआ है.

अमर बाउरी सहित कई नेताओं ने की आलोचना

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान सदन के भीतर सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है.

हाल ही में झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों के मन में आदिवासी समाज के लिए सम्मान नहीं है. अमर बाउरी सहित कई अन्य नेताओं ने भी आलोचना की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close