…जब लालू के घर राहुल गांधी को मिला चंपारण मटन, रेसिपी भी बतायी, गले लगकर स्वागत भी किया, विदाई भी दी

नई दिल्ली: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सांसद मीसा भारती के पंडरा रोड स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान लालू यादव ने चंपारण मटन बनाकर राहुल कोखिलाया। लालू ने उन्हें इसकी रेसिपी भी बताई। लालू के हाथ का बनाबिहार का स्पेशल मटन खाकर राहुल गांधी ने इसकी सराहना भी की।इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और बिहार के डिप्टीसीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

लालू यादव और राहुल गांधी ने मीसा भारती के घर शुक्रवार को साथ में डिनर किया। बीते डेढ़ महीने में इनकी यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता पटना और बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में मिले थे। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी और लालू प्रसाद की यह मुलाकात कई मायनों में खास है। इसी महीने मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक होनी है। इसमें इंडिया के संयोजक का नाम तय होने की चर्चा है। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मुलाकात के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया और कहा- आज राहुल गांधी ने RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की. लालू ने भी एक ट्वीट किया और लिखा- आज राहुल गांधी ने मुलाकात कर देश के वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हालातों पर गंभीर चर्चा की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू यादव ने राहुल गांधी को अपने हाथ चंपारण मटन बनाकर खिलाया और उन्हें इसकी रेसिपी भी बताई। एबीपी ने दावा किया है कि राहुल गांधी की टीम ने इसका एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसे बाद में जारी किया जाएगा। वहीं, राहुल गांधी लालू के हाथ का बना मटन काफी पसंद आया, वे इसकी तारीफ करते हुए नजर आए। बता दें कि चंपारण मटन हांडी मटन भी कहते हैं, इसे मिट्टी के बर्तन में खास तरीके से पकाया जाता है। चंपारण क्षेत्र का यह व्यंजन देश और दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close