…जब पति ने करा दी अपनी ही पत्नी की प्रेमी से शादी…

छपरा। समाज में अलग अलग तरह की घटनाएं अपनी सुर्खियां बटोरती रहती है। इसी तरह की एक घटना जिले के मकेर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पति ने अपनी ही पत्नी की शादी पड़ोस के युवक के साथ करा दी। अब इसे पति की वफाई कहे या पत्नी की बेवफाई……

क्या है घटना

शादी शुदा महिला अक्सर रात में छिप छिपकर प्रेमी से मिलने जाया करती थी। जिसकी भनक उस महिला के पति को लग गई। मंगलवार की रात उस महिला को की पति ने ग्रामीणों की मदद से महिला पुरुष अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया इसके बाद खबर पंचायत तक पहुंची पंचायत में महिला के पति ने साफ तौर पर कहा अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता। इसके बाद पंचायत और ग्रामीणों ने मिलकर महिला की शादी उसके प्रेमी से करा दी मामला मकेर थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक बच्चे की मां है महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी 3 वर्ष पूर्व कसपहर के रहने वाले नवल मांझी के साथ हुई थी। उससे महिला को एक बच्चा भी है। इसके बाद महिला का पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग पंकज मांझी के साथ चल रहा था। पंकज मांझी महज 18 वर्ष का है और वह महिला से 7 साल छोटा है। पंचायत के फैसले के बाद फिलहाल महिला अपने प्रेमी के घर रह रही है। बताया ये भी जा रहा है कि महिला का प्रेमी कोलकाता में मजदूरी करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close