…जब शिक्षक-शिक्षिकाओं पर विधायक भड़की… . कहा, ये शिक्षा का मंदिर है और आपलोग….

मांडर: स्कूल निरीक्षण पर पहुंची विधायक ने विद्यालय में अव्यवस्था देख शिक्षकों पर तीखी नाराजगी जतायी। विधायक ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को नसीहत दी, कि वो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लावें। मांडर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने राजकीय मध्य विद्यालय ईंटाचिल्द्री का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने विद्यालय परिसर में अव्यवस्था देखने के बाद प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को फटकार लगाई।

इससे पहले विधायक ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, शिक्षकों और छात्र छात्राओं की उपस्थिति का अवलोकन किया। वहीं मध्याह्न भोजन का किचन शेड देखकर नाराजगी जताई। विधायक ने प्रधानाध्यापक कृष्णा गोप, अंजू नीलम कुल्लू और सुमन कुजूर आदि शिक्षकों से कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, इसका ध्यान रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यालय में कुल 392 बच्चे नामांकित हैं, परंतु मौके पर 208 बच्चे ही उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, सीओ सुमंत तिर्की, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार केशरी, रामप्रताप सिंह और शिवचरण यादव आदि मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close