…जब वार्ड सदस्यों ने अपने पंचायत मुखिया के खिलाफ BDO कार्यालय में दिया धरना… मनमानी और असंवैधानिक कार्य करने का लगाया आरोप

जमशेदपुर । बहरागोड़ा प्रखण्ड के मानुषमुड़िया ग्राम पंचायत के मुखिया राम मुर्मू पर मनमानी एवं असंबैधानिक कार्य का विरोध पंचायत के उप मुखिया भवानी रानी भोल सहित 9 वार्ड सदस्यों ने किया है । आज उप मुखिया सहित सभी वार्ड सदस्य गण अपनी फ़रियाद लेकर प्रखण्ड कार्यालय जाकर मुख्य गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के समझाने पर धरना प्रदर्शन को खत्म कर उन्हें एक सचिव, पंचायत राज, झारखण्ड सरकार,उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम के नाम ज्ञापन सौंपा।

मालूम हो कि मुखिया द्वारा कुछ काम शुरू किया गया है जो पंचायत कार्यकारिणी से पारित नहीं किया गया है एवं लाभुक समिति निर्माण में ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया है। वे मनमानी ढंग से अपने गणेश परिक्रमा करने वाले चहेतों के नाम से बैंक में खाता खुलवा लिए हैं एवं उनलोगों से काम संचालित करवा रहे हैं। मुखिया एवं पंचायत सेवक कभी पंचायत में बैठते नहीं हैं, फ़ोन करने से फोन नहीं उठाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर उप मुखिया भवानी रानी भोल, सुरजू सोरेन, ममता कालिंदी, जयंती मंडल, दीपाली हेंब्रम, प्रबीर बंद, ज्योत्सना नायेक, रेखा पातर, छबि रानी भोल सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close