लस्सी बनाते समय पानी के साथ मिला दिया पेशाब ! सच्चाई सामने आते ही भड़का गुस्सा, दुकान पर बवाल

तेलंगाना के मेडक में सनसनीखेज आरोप, युवक को रंगे हाथ पकड़ने का दावा; लोगों ने दुकान घेरकर की सख्त कार्रवाई की मांग


मेडक। तेलंगाना के मेडक जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान और गुस्से से भर दिया है। यहां नरसापुर इलाके में एक लस्सी दुकान पर काम करने वाले युवक पर आरोप है कि वह लस्सी बनाते समय उसमें पानी के साथ पेशाब मिला रहा था। इस घटना के सामने आते ही इलाके में भारी हंगामा खड़ा हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य सड़क पर स्थित एक जूस पॉइंट पर काम करने वाले युवक को कथित तौर पर लस्सी तैयार करते समय उसमें यूरिन मिलाते हुए देखा गया। यह नजारा देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जमा हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुस्साए लोगों ने दुकान का घेराव कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब आरोप है कि दुकान मालिक ने संबंधित युवक को वहां से भगा दिया। इसके बाद जब मालिक खुद दुकान बंद कर वहां से जाने लगा, तो लोगों से उसकी तीखी बहस हो गई।

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों में स्वच्छता और सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। हालांकि, इस घटना ने लोगों के भरोसे और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close