DGP कौन ? ये सात IPS अफसर हैं रेस में…. राज्य सरकार भेजेगी केंद्र को इन अधिकारियों के नामों का पैनल

रांची। झारखंड का नया डीजीपी कौन बनेगा? वर्तमान में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। 11 फरवरी 2023 तक राज्य सरकार ने सेवा विस्तार दिया है। नियम के मुताबिक यूपीएससी को वर्तमान डीजीपी के कार्यकाल पूरा होने के चार महीने पहले सीनियर आइपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का प्रविधान है। झारखंड में इस वक्त डीजीपी की रेस में में 7 IPS अफसर है। जानकारी मिल रही है कि राज्य सरकार सातों नामों का पैनल बनाकर केंद्र को भेजेगी।

जिन सात आइपीएस अधिकारियों का पैनल यूपीएससी को भेजने पर सहमति बनी है, उनमें एसएन प्रधान व अजय भटनागर वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसके अलावा 1992 बैच के दो आइपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह व आरके मल्लिक वर्तमान में एडीजी हैं, जिन्हें डीजी रैंक में प्रोन्नति दी जानी है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल रेस में एसएन प्रधान (1988 बैच), अजय भटनागर (1989 बैच), अजय कुमार सिंह (1989 बैच), अनुराग गुप्ता (1990 बैच), अनिल पाल्टा (1990 बैच), प्रशांत सिंह (1992 बैच) व आरके मल्लिक (1992 बैच) शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूपीएससी को सात सीनियर आइपीएस अधिकारियों के पैनल से तीन नामों का चयन करना होगा। इसके लिए यूपीएससी में भी चयन समिति की बैठक होगी। यूपीएससी जिन तीन नामों का चयन करके राज्य सरकार को भेजेगी, उन्हीं तीन नामों में से किसी एक को डीजीपी बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close