डाक्टर बनते ही बदल गयी बीबी : मजदूरी कर पति ने पत्नी को बनाया डाक्टर, अब उसी ने कर दिया छेड़खानी का केस, तलाक की भी दे दी अर्जी

लखनऊ। जब से ज्योति मोर्या का केस आया है, बेवफाई के अजब-गजब आरोप लग रहे हैं। ज्योति मोर्या से मिलता जुलता मामला एक बार फिर यूपी में आया है। पति का आरोप है कि मजदूरी करते हुए पत्नी को पढ़ा लिखा-कर डॉक्टर बना दिया, लेकिन, डॉक्टर बनते ही पत्नी के तेवर बदल गए और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। युवक का आरोप है कि पत्नी अब उसे तलाक देना चाहती है।

युवक का नाम गोविंद है. वहीं, उसकी पत्नी का नाम नीतू है। पति गोविंद का कहना है कि उसने मजदूरी कर पत्नी को इंटर के बाद पोस्ट ग्रेजुएट कराया और फिर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पैसे खर्च करके BAMS की पढ़ाई करवाई, लेकिन अब पत्नी बदल गयी है। वो कहती है कि तू मेरे लायक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोविंद ने बताया कि पत्नी ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया है। इसके अलावा उसपर छेड़खानी का एक केस भी दर्ज कराया है। गोविंद की शादी 2019 में कोर्ट मैरिज हुई थी। गोविंद ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। वह मजदूरी करता है, लेकिन, पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसने उसे कोचिंग पढ़ने भेजा।

इसके बाद पत्नी ने जब नीट का एग्जाम क्लियर कर लिया तो उसने अतर्रा आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई करने लगी। इस दौरान उसने पत्नी को पैसों से मदद की। गोविंद के मुताबिक, उसकी पत्नी उसे धमकी देने लगी. यहां तक कि 112 नंबर पर फोन करने लगी और पुलिस में शिकायत कर दी. उसने पुलिस में शिकायत कर दी कि गोविंद उसे छेड़ता है. गोविंद कहता है कि उसकी पत्नी नेकोर्ट से तलाक का नोटिस भिजवा दिया है. वहीं, गोविंद और उसका परिवार अब भी आस लगाए हुए है कि नीतू एक दिन घर जरूर आएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close