Winter Health Tips: ठंड में आपकी छोटी सी गलती बन सकती है मौत की वजह.. आ सकता है हार्ट अटैक

धनबाद । ठंड का मौसम आते ही इन्फेक्शन, सर्दी, खांसी, बुखार समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें सबसे खतरनाक है हार्ट अटैक। सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए दिल की सेहत का ख्याल रखने की ज्यादा जरूरत पड़ती है। इसके लिए हम आप को हार्ट अटैक से बचने का वह उपाय बता रहे हैं जिससे आप अपने दिल को मजबूत बना सकते हैं और इस मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं।
एक रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या मोटापे की समस्या से परेशान है या फिर ऐसे लोग जिसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक खतरा करीब 30 गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
सुबह-सुबह हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा
ठंड के मौसम में लोगों को हार्ट अटैक ज्यादातर मामले में सुबह के वक्त आता है। सर्दी में सुबह तापमान गिरने से शरीर का तापमान भी कम हो जाता है। इस वजह से शरीर का तापमान बराबर करते हुए ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है जो की हार्ट अटैक का कारण बन जाता है।
ऐसे रखें अपना सेहत का ख्याल
सर्दी में सुबह 9 बजे के बाद ही टहलने निकलें
नामक कम से कम खाएं
धूप में ज्यादा से ज्यादा समय बितायें
हर दिन एक्सरसाइज करें
डाइट पर कंट्रोल रखें, तला, भुना, मीठा खाने से बचे
गर्म कपड़ों का रखें खास ख्याल
ब्लड प्रेशर नियमित चेक करना जरूरी है, खासकर उनके लिए जिनका बीपी हाई रहता है












