Winter Tips : क्या आप फटी एड़ियों से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय

धनबाद । अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने चेहरे को निखारने पर पूरा ध्यान देते हैं लेकिन पैरों की एक जरा केयर नहीं करते। इस वजह से हमें फटी एड़ियों की शिकायत हो जाती है। फटी एड़ियों की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसे मनपसंद सेंडिल ना पहन पाना और भी बहुत कुछ। तो जरूरी है कि हम अपने चेहरे के साथ-साथ पैरों पर भी उतना ही समय दें, ताकि हमारी एडी नरम और कोमल बनी रहे।

क्यों फटती है एडियां

अक्सर अनियमित खानपान, विटामिन की कमी, कैल्शियम व आयरन की पर्याप्त मात्रा ना मिल पाने के कारण एड़ियां फट जाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एड़ियों का ऐसे करें देखभाल

यू तो बाजार में कई ऐसे क्रीम मौजूद रहती है जो फटी एड़ियों को ठीक करने का दावा करती हैं। लेकिन अपनी एड़ियों की देखभाल और कोमल बनाने में घरेलू उपचार जितना किया जाए, उतना ही बेहतर है।

नारियल का तेल

रात को सोने से पहले एक बड़ा चम्मच

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नारियल तेल लेकर उसे फटी एड़ियों पर लगाए। चाहे तो इसे हल्का गर्म भी कर सकते हैं। इसकी मसाज से थकान भी कम होगी। इसके बाद सॉक्स पहन कर सो जाएं। सुबह उठकर पानी पैरों से धो ले, करीब 10 दिन तक इस उपाय को करने से एडियां मुलायम हो जाएंगी।

ग्लिसरीन और गुलाब जल

फटी एड़ियों के लिए यह सबसे बेहतरीन उपाय है। ग्लिसरीन और गुलाब जल पैरों को नमी देकर कोमल बनाती है। तीन चौथाई मात्रा में गुलाब जल और एक चौथाई ग्लिसरीन लेकर मिश्रण बनाएं और कुछ देर तक एड़ियों पर लगा रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर ले। कुछ दिनों तक ऐसे लगातार करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओट और जोजोबा ऑयल

ओट मील त्वचा को निखारने का काम करता है। जबकि जोजोबा ऑयल moustriger का काम करता है। ओटमील पाउडर और जोजोबा आयल को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और कुछ देर तक प्रभावित जगह पर लगा कर रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

शहद

शहद एक बहुत ही अच्छा moustriger है, जो पैरों को हाइड्रेट रखने के साथ ही उनका पोषण भी करता है। पानी में आधा कप शहद मिलाकर उसमें कुछ देर तक पैर को डुबोकर रखें। लगभग 20 मिनट बाद पैरों को बाहर निकालकर मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से पोंछ ले, आपके पैर कोमल हो जाएंगे।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से एडियां कोमल और मुलायम हो जाती है। हथेली पर तेल की कुछ मात्रा लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पैरों को आधे घंटे के लिए वैसे ही छोड़ दें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार जरूर करें।

Related Articles

close