महिला कमिश्नर घूस लेते गिरफ्तार : टैक्स चोरी के मामले में मांगी थी 28 लाख की रिश्वत, 6 लाख लेते रंगे हाथों पकड़ायी

जयपुर। 6 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए महिला अफसर को ACB ने धर दबोचा है। खाता-दफ्तर सीज करने की धमकी देकर महिला असिस्टेंट कमिश्नर ये रिश्वत ली थी। महिला अधिकारी का नाम प्रियंका शर्मा है, जो सहायक वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में पदस्थ थी। दरअसल 6 जुलाई को एक फर्म के सर्वे के लिए टैक्स डिपार्टमेंट की टीम गई थी। टीम का नेतृत्व सहायक कमिश्नर प्रियंका शर्मा कर रही थी। फर्म के सर्वे के दौरान उसके खाते-ऑफिस को सीज करने की प्रियंका ने धमकी दी।

प्रियंका शर्मा सहायक वाणिज्य कर आयुक्त के पद पर तैनात है। झोटवाड़ा के सत्यनगर में रहती है। फर्म के संचालक का आरोप है कि महिला अफसर ने सीज की कार्रवाई से बचने के लिए 28 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई। बार-बार रिश्वत के लिए धमकाने पर 13.50 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इसमें 7.28 लाख रुपए टैक्स की रकम भी शामिल थी। प्रियंका ने टैक्स के 7.28 लाख रुपए ऑनलाइन जमा करवाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रियंका शर्मा ने रिश्वत की राशि में से 2 हजार रुपए ड्राइवर और 1 हजार रुपए गार्ड को दिलवाए। रिश्वत के बाकी बचे 6.19 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। कुछ रकम कम करने की कहने पर 6.10 लाख रुपए पर प्रियंका अड़ गई। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने ACB में प्रियंका शर्मा की शिकायत दी। इस मामले में दलाल रिश्तेदार वेदप्रकाश का भी नाम आया है। वेदप्रकाश के जरिए 23 जुलाई को रिश्वत के 6.10 लाख रुपए लिए।

रिश्वत की रकम वेदप्रकाश ने प्रियंका को दे दी। ACB की टीम ने पीड़ित और वेदप्रकाश का आमना-सामना करवाया। दलाल वेदप्रकाश ने प्रियंका शर्मा के लिए 6.10 लाख रुपए रिश्वत लेना स्वीकार किया। कर विभाग के ऑफिस में ACB ने कार्रवाई कर प्रियंका को अरेस्ट किया। जांच में रिश्वत की रकम प्रियंका के घर होना सामने आया है। पुलिस महिला अफसर को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close