झारखंड में फिर दिखेगा हीट वेब का कहर…3 जिलों में येलो अलर्ट जारी
Heat wave havoc will be seen again in Jharkhand... Yellow alert issued in 3 districts

झारखंड में एक बार फिर हीट वेव का कहर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 10 मई को दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है.
इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 11 मई से राज्य भर के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी. जिससे तेज धूप से लोगों को परेशान होना पड़ेगा.
ये खबर भी पढ़ें…
इधर, 24 घंटे की बात करें तो कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 30 मिमी पाकुड़ के महेशपुर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे गर्म जमशेदपुर रहा. यहां तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था. इस दौरान कहीं कहीं पर तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी.
ये खबर भी पढ़ें…











