Yoga Secrets: सुबह नहीं मिला समय? शाम को ये योगासन करें और दिनभर पाएं ऊर्जा और सुकून!

Yoga Secrets: योग विज्ञान कहता है कि दिन को चार हिस्सों में बांटा गया है – ब्रह्म मुहूर्त, सूर्योदय, दोपहर और सूर्यास्त। सुबह योग करना सबसे उत्तम माना जाता है, लेकिन अगर सुबह व्यस्त रहते हैं तो शाम का समय भी योग के लिए बेहद फायदेमंद है। दिनभर की गतिविधियों से शरीर पहले ही वार्म हो चुका होता है, जिससे योगाभ्यास आसान और प्रभावी हो जाता है। शाम को योग करने से रात में अच्छी नींद आती है और शरीर डिटॉक्सीफाई भी होता है।

आइए जानते हैं, शाम को कौन से योगासन आपके लिए सबसे लाभकारी हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Yoga Secrets: पश्चिमोत्तानासन – दर्द और थकान से राहत

दफ्तर के काम के दौरान अक्सर गर्दन, पीठ और कमर में दर्द हो जाता है। महिलाओं को पैरों में थकान की शिकायत रहती है। ऐसे समय में पश्चिमोत्तानासन शरीर की अकड़न दूर करता है और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। पेट की चर्बी कम करने और मोटापा घटाने के लिए शाम को त्रिकोणासन का अभ्यास करें।

 उत्तानासन – शरीर को लचीला और दिमाग को शांत

उत्तानासन पीठ, कमर, पिंडली और टखनों को स्ट्रेच करता है। यह आसन इम्यूनिटी बढ़ाने, तनाव कम करने और दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। शाम के समय यह आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद लाभकारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Yoga Secrets: शाम के योग के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

  • भोजन और योग के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर रखें।

  • योग से पहले पानी पी लें, लेकिन अभ्यास के दौरान या तुरंत बाद ज्यादा पानी न पिएं।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • शाम को योग करने का सबसे अच्छा समय 3 से 5 बजे है। अधिक देर से करने पर लाभ कम हो सकता है।

 नोट: शाम का योग न केवल थकान मिटाता है, बल्कि आपके दिनभर के तनाव और नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है।

Related Articles

close