आप भी दरवाजे के पीछे टांग देते हैं तौलिया? दरवाजे के पीछे टंगी चाबी और जूता भी है अशुभ, आती है गरीबी और बीमारी
Do you also hang towels behind the door? Hanging keys and shoes behind the door is considered inauspicious as well; it invites poverty and illness.

Vastu shastra upay: सनातन धर्म में वास्तु का काफी महत्व है। वास्तु के हिसाब से सामानों की दिशा और स्थान निश्चित है। आमतौर पर लोग अपने घर के दरवाजे के पीछे हैंगर पर कपड़े, पन्नी आदि सामान को टांग देते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। कुछ लोग घर में जगह बचाने या सुविधा के लिए दरवाजे के पीछे हुक लगाकर कपड़े, चाबियां और अन्य सामान टांग देते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र में इस आदत को उचित नहीं माना गया है। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि घर के मुख्य दरवाजे और कमरों के दरवाजे ऊर्जा के प्रवेश और निकास का प्रमुख माध्यम होते हैं। ऐसे में इनके पीछे अनावश्यक वस्तुएं टांगने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।
दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना क्यों माना जाता है अशुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे का ऊपरी हिस्सा और उसके आसपास का क्षेत्र शुभ ऊर्जा से जुड़ा होता है। मान्यता है कि यहां अव्यवस्था या गंदगी रखने से घर में आर्थिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। दरवाज़े के ऊपरी हिस्से को धन की देवी मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है, इसलिए दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगने से मां लक्ष्मी नाराज़ होती हैं और आर्थिक तंगी आ सकती है। ऐसा माना जाता है कि दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगने से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं, धन हानि, पारिवारिक कलह, घर में नकारात्मक ऊर्जा, तरक्की में बाधा, नौकरी और व्यापार में परेशानी.घर में दरवाजे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
वास्तु के हिसाब से यह घर का मुख होते हैं, जिनके जरिए आपके पूरे घर में एनर्जी घूमती है, इसलिए वास्तु में दरवाजे का रंग और दिशा दोनों ही मायने रखती है। ऐसे में हम दरवाजों पर हुक्स भी लगाते और उन पर कुछ भी टांग देते हैं। वास्तु के अनुसार यह करना ठीक नहीं होता है, इन हुक्स पर बिना सोचकर कुछ भी टांग देना घर में नेगेटिविटी को सीधा आमंत्रित करना होता है। खासकर फटे-पुराने या लंबे समय से इस्तेमाल न किए जा रहे कपड़ों को दरवाजे के पीछे टांगकर रखना नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है।
फटे-पुराने कपड़ों से बढ़ सकती है नकारात्मकता
विशेषज्ञों के अनुसार अनुपयोगी और खराब हो चुके कपड़े घर में जमा करके रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यदि ऐसे कपड़े दरवाजे के पीछे टंगे रहते हैं तो यह घर के वातावरण को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए पुराने कपड़ों को समय-समय पर हटाने की सलाह दी जाती है। फटे पुराने और गंदे कपड़े नहीं टांगने चाहिए. आप उनका इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं तो उनको बाहर कर दें. ये फटे पुराने कपड़े नेगेटिव एनर्जी को घर में लेकर आएगी।
दरवाजे पर चाबियां टांगना भी ठीक नहीं
कई लोग सुविधा के लिए चाबियों का गुच्छा दरवाजे के पीछे टांग देते हैं। लेकिन दरवाजा खुलने और बंद होने पर धातु की लगातार आवाज उत्पन्न होती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसी आवाजें घर के शांत वातावरण को प्रभावित कर सकती हैं और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा बन सकती हैं।
फुटवियर टांगने से बचें
नए या पुराने सैंडल, जूते-चप्पल को भी दरवाजे के पीछे टांगना उचित नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार फुटवियर को निर्धारित स्थान पर ही रखना चाहिए। दरवाजे के पीछे इन्हें रखने से घर की साज-सज्जा और ऊर्जा संतुलन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
क्या रखें ध्यान?
वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दरवाजों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और वहां केवल आवश्यक वस्तुएं ही रखें। अव्यवस्था कम करने से घर का वातावरण सकारात्मक और व्यवस्थित बना रहता है। हालांकि इन मान्यताओं का आधार पारंपरिक वास्तु सिद्धांत हैं, इसलिए इन्हें व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के अनुसार अपनाया जा सकता है।








