15 सस्पेंड: मर्डर मामले में मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा एक्शन, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, थाना प्रभारी समेत 15 सस्पेंड

देवरिया (यूपी)। देवरिया हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद का निपटारा नहीं होने करने से नाराज मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर तहसील के एसडीएम, सीओ समेत राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टी कर दी है। 15 लोगों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है, उनमें रुद्रपुर एसडीएम, सीओ, दो तहसीलदार, तीन लेखपाल, एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल, दो हल्का प्रभारी और एक थाना प्रभारी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मृतक सत्य प्रकाश दुबे के घायल बेटे का हाल जाना था। लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया की घटना की गहन समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषी कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए। साथ ही लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस विभाग के जिन कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उसमें उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत भी शामिल हैं. दोनों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला, संजीव कुमार उपाध्याय और रिटायर्ड तहसीलदार वंशराज राम और रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामानंद पाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी. साथ ही अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने का सीएम ने निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तहसीलदार रामाश्रय, संप्रति तहसीलदार बलरामपुर, केशव कुमार तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक विशाल नाथ यादव, लेखपाल राजनंदनी यादव, लेखपाल अखिलेश, हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी, उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।

पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव और सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार सिंह यादव को निलंबित कर विभागी कार्रवाई का निर्देश सीएम ने दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close