25 की मौत: भीषण बस हादसे में 25 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें दर्दनाक तस्वीरें

महाराष्ट्र: बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक बस हादसा हो गया। यवतमाल से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई।

आठ लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई।हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ा राजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस पलटी, जिससे बस में आग लग गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close