32 डाक्टर लापता : मुख्यमंत्री के क्षेत्र के 32 डाक्टर महीनों से लापता, ना ड्यूटी करते हैं और ना, नोटिस का देते हैं जवाब

गोरखपुर। यूपी ऐसे ही थोड़े ना अजब है। यहां सब कुछ अजब गजब है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र के 32 डाक्टर विभाग को महीनों से चकमा दे रहे हैं। यूपी के गोरखपुर के 32 डॉक्टर ऐसे हैं, जो बिना किसी सूचना के ड्यूटी से महीनों से गायब हैं। उनमें से कुछ पिछले साल से काम पर नहीं आ रहे हैं। डॉक्टर के बारे में जानकारी सामने आई है कि ये ज्वाइन करने के बाद ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। विभाग को कोई सूचना भी नहीं दी। इनमें से तो कई डॉक्टर साल भर से लापता हैं। विभाग उनको नोटिस दे रहा है, लेकिन वे इस नोटिस का जवाब भी नहीं दे रहे हैं।

गोरखपुर में पिछले 3 साल में एक-एक कर 32 डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं आए हैं। पहले इन डॉक्टरों को तीन नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया। कोई जवाब न आने पर विभाग ने सरकार को उनके बिना सूचना दिए लापता होने की जानकारी भेजी है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि विभाग के पास मात्र 122 डॉक्टर हैं और 110 अस्पताल। किसी तरह से काम चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉर्ड के अनुसार, जिले का स्वास्थ्य विभाग पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है क्योंकि जिले में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और 51 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा, 23 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और केंद्रों पर 162 डॉक्टर तैनात हैं, जिनमें से 32 बिना किसी आधिकारिक सूचना के गायब हैं। इनमें से आठ परास्नातक की पढ़ाई करने गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, गायब डॉक्टरों को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है और शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में दिक्कतें आ रही हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि इन लापता डॉक्टरों ने न तो औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा है और न ही कहीं और अपनी नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close