सब इंस्पेक्टर सहित 4 की मौत : भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर का पूरा परिवार झटके में खत्म, नक्सल इलाके में थी तैनाती

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर और उसका पूरा परिवार खत्म हो गया। कार और ट्रक की भीषण टक्कर में सब इंस्पेक्टर, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास घटी। हादसे के वक्त सब इंस्पेक्टर अपनी कार से जा रहा था, इसी दौरान ट्रक से कार की टक्कर हो गयी। सब इंस्पेक्टर का नाम मनोज तिर्की है। अम्बिकापुर निवासी और जगदलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ मनोज तिर्की, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मृत्यु हो गई है।

बुधवार को सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की पत्नी और 2 बच्चों के साथ अंबिकापुर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे, तभी कोरबा के मोरगा चौकी इलाके में मदनपुर फॉरेस्ट बैरियर के पास बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उप निरीक्षक मनोज कुमार तिर्की, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोरगा चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी ने बताया कि चारों शव कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे, जिन्हें निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया, दोनों गाड़ियों की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। आमने-सामने की टक्कर में कार सवार किसी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close