महिला ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड: अवैध वसूली के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, ऐसे खुली पोल

छपरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर के चालक से अवैध वसूली मामले में एक महिला एएसआई समेत चार पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि गश्ती दल में शामिल एएसआई प्रतिमा कुमारी एवं सैप चालक घरभरण राम, सैप सिपाही खेमचंद कुमार तथा हरेंद्र राय द्वारा गश्ती के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर के चालक से अवैध वसूली करने की एक वीडियो क्लिप मिली थी।

जांच व सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि मुफस्सिल थाना की गश्ती टीम बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर चालक से वसूली कर रही है। तत्काल चारों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close