IAS बनेंगे बिहार प्रशासनिक सेवा के 60 अफसर, UPSC ने प्रमोशन पर लगाई मुहर

पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 60 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति दिए जाने पर शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग की मुहर लग गयी।यूपीएससी के अधिकारियों की पटना में हुई बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति दी गयी है। इस क्रम में 2020 के लिए 27, 2021 के लिए 24 तथा 2022 के लिए नौ अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पहला मौका जब एक बोर्ड से बिहार के 60 अधिकारियों आईएएस में प्रमोशन मिला है। मालूम हो कि 2018 व 2019 को जोड़ उस समय कुल 26 बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति मिली थी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अगले वर्ष जनवरी में इन साठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में प्रोन्नत किए जाने की अधिसूचना जारी हो सकेगी। दिसंबर तक बोर्ड की बैठक की प्रोसेडिंग तैयार होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग इनके नामों की विधिवत सूची जारी करेगा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सूची जारी किए जाने के बाद राज्य सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन्हें विधिवत रूप से पदस्थापित किया जाएगा। पहली पदस्थापना विशेष सचिव के रूप में होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close