9वीं की छात्रा की बर्थडे के दिन संदिग्ध हालत में मौत, मां के प्रेमी पर परिजनों ने लगाया आरोप, मां के साथ ही लिव इन में …..

गोपालगंज। मां की आशिकमिजाजी से परेशान छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मौत का भी छात्रा ने दिन, बर्थडे को चुना। छात्रा का नाम अफसाना खातून है, जो 9वीं की छात्रा थी। मामला बिहार के गोपालगंज का है। घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।

परिजनों के मुताबिक छात्रा अपने बर्थडे पर खुश थी। स्कूल में उसने अपनी सहेलियों को मिठाई खिलाई और घर आकर केक काटा। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है, लेकिन अचानक छात्रा ने रात में फांसी लगा ली। इधर छात्रा के परिजनों ने मृतका की मां के ब्वॉयफ्रेंड पंकज कुमार पर हत्या कर फांसी के फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत बरामद किए हैं, जिसके आधार पर मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए जांच चल रही है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी प्रेमी उसी घर में रहता था और उसकी अम्मी का उसके साथ प्रेम प्रसंग था। रात में हत्या के बाद सुसाइड का एंगल देने के लिए फांसी के फंदे पर उसे लटका दिया।

घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। नगर इंस्पेक्टर प्रशांत राय का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close