आज का पंचांग : मासिक शिवरात्रि पर बना दुर्लभ संयोग…आज के दिन भोलेनाथ की पूजा से मिलेगा विशेष आशीर्वाद!

 आज 25 मई, 2025 रविवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन हैं. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग और ध्यान के लिए ये सबसे अच्छा दिन है. आज मासिक शिवरात्रि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

25 मई का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : ज्येष्ठ
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  4. दिन : रविवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  6. योग : सौभाग्य
  7. नक्षत्र : अश्विनी
  8. करण : गर
  9. चंद्र राशि : मेष
  10. सूर्य राशि : वृषभ
  11. सूर्योदय : सुबह 05:55 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 07:17 बजे
  13. चंद्रोदय : तड़के 4.16 बजे (26 मई)
  14. चंद्रास्त : शाम 5.22 बजे
  15. राहुकाल : 17:37 से 19:17
  16. यमगंड : 12:36 से 14:16

पढ़ाई की शुरुआत करने के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे. नक्षत्र गणना में अश्विनी पहला नक्षत्र है. इसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13.2 डिग्री तक होता है. इसके देवता अश्विनी कुमार हैं, जो जुड़वा देवता हैं और देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हैं. इसका स्वामी ग्रह केतु है. यह नक्षत्र यात्रा करने, हीलिंग, ज्वेलरी बनाने, अध्ययन की शुरुआत, वाहन खरीदने/बेचने के लिए अच्छा माना जाता है. नक्षत्र का वर्ण हल्का और तेज होता है. खेल, सजावट और ललित कला, व्यापार, खरीदारी, शारीरिक व्यायाम, गहने पहनने और निर्माण या व्यापार शुरू करने, शिक्षा और शिक्षण, दवाएं लेने, ऋण देने और लेने, धार्मिक गतिविधियों, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने के कार्य भी इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:37 से 19:17 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close