टी-20 विश्व कप 2022 : छोटी दीपावली पर बड़ा धमाका, हार्दिक-कोहली का विस्फ़ोट, भारत ने पाक को 4 विकटों से धोया

ऑस्ट्रेलिया : छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर आज भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार अंदाज़ में देश को तोहफ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को चार विकेटों से रौंद दिया। पाकिस्तान से मिले 160 रन के टारगेट को भारत ने आख़री ओवर तक चले मुकाबले में शानदार तरीके से अपने नाम किया। अंतिम बॉल पर भारत को 1 रन की जरूरत थी और विजयी रन अश्विन के बल्ले से निकला। आख़री ओवर में भारत को 16 रनों की दरकार थी, जिसे भारत ने चेस कर लिया। भारत की तरफ से विराट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे क्यों चेस मास्टर माने जाते हैं। उन्होंने शानदार 82 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 4 बड़े छक्के लगाए। उनका साथ हार्दिक ने बखूबी निभाया। उन्होंने भी 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

एक समय भारत सातवें ओवर में 4 विकेट गवां कर संकट में था। तब हार्दिक और विराट की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और एक मजबूत पार्टनरशिप कर के भारत की झोली में जीत डाली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोहली का धमाका

टॉस जीतकर रोहित ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। पाक की ओर से मसूद और इफ्तिखार अहमद ने अर्धशतक लगाए। गेंदबाज़ी में अर्शदीप और हार्दिक ने 3-3 विकेट चटकाए।
जबाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम एक समय डगमगा रही थी, तब किंग कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर जिम्मा संभाला। संभल कर खेलते हुए दोनों ने आंखे जमाई फिर अपने हाथ खोले।

अंतिम ओवर का रोमांच

अंतिम ओवर में जब भारत को 16 रन बनाने थे तब पहली गेंद पर पंड्या आउट हो गए। उसके बाद कोहली ने एक छक्का लगाया जो नो बॉल थी। उसके अगले मुफ्त की गेंद पर कोहली बोल्ड हो गए पर फ्री हीट होने के कारण वो आउट नही हुए। इस गेंद पर कोहली और कार्तिक ने 3 रन दौड़ कर पूरे कर लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close