आटे में मिलाएँ ये 5 सेहतमंद चीजें…और पाएँ रोटियों का नया स्वाद…सेहत भी बनेगी लाजवाब!

Mix these 5 healthy things in flour...and get a new taste of rotis...your health will also become amazing!

जब वेट लॉस की बात होती है, तो सबसे पहले लोग डाइटिंग शुरू कर देते हैं। ज्यादातर लोग समझते हैं कि डाइटिंग का मतलब है सब कुछ खाना बंद कर देना या भूखे रहना। इससे वजन कम हो या ना हो, लेकिन कमजोरी आना तय है।

तो फिर क्या करें? डॉ शिखा शर्मा कहती हैं कि रोजमर्रा के खाने में थोड़ा बदलाव करें। खासकर रोटी में पोषण तत्व मिलाकर। ऐसा करने से वेट लॉस भी होगा और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलेगा। डॉ शिखा के अनुसार, अगर आप अपने आटे में ये सुपरफूड्स मिलाकर रोटियां बनाते हैं, तो महीने में 8 से 10 किलो तक वजन घट सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. बेसन मिलाएं

बेसन प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है। गेहूं के आटे में आधी मात्रा बेसन मिलाएं। बेसन में कैलोरी और कार्ब्स कम होते हैं, ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और यह ग्लूटेन फ्री है। वेट लॉस के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

2. अलसी का पाउडर

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर होता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी अलसी बहुत फायदेमंद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. तिल मिलाकर रोटियां बनाएं

तिल को ड्राई रोस्ट करके पीस लें और आटे में मिलाएं। तिल से बनी रोटियां फाइबर से भरपूर होती हैं और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों, बालों और त्वचा के लिए अच्छा है।

4. अजवाइन मिलाएं

अजवाइन एंटी-इंफ्लेमेटरी, पाचन सुधारने वाला और एंटी-बैक्टीरियल है। इसे क्रश करके या पाउडर बना कर रोटियों में मिलाया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण से बचाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5. मोरिंगा मिलाएं

मोरिंगा में विटामिन A, B, C के साथ आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। यह एक्ने जैसी समस्याओं में मदद करता है और कम कैलोरी होने के कारण वेट लॉस के लिए आदर्श है।

Related Articles

close