भारत-न्यूज़ीलैंड अभ्यास मैच : मूसलाधार बारिश ने डाला खलल, भारत का दूसरा अभ्यास मैच रद्द

ब्रिसबेन : आज यहाँ ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला वार्मअप मैच टॉस हुए बिना रद्द कर दिया गया है। ब्रिस्बेन में सुबह से ही तेज़ बारिश हो रही है, इस वजह से इसी मैदान पर सुबह हुए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुआ मैच भी पूरा नही खेला जा सका था। इस मैच को भी दूसरी पारी के दूसरे ओवर के बाद रोकना पड़ा था और उसके बाद मैच रद्द करना पड़ा था।

वर्ल्ड कप की तैयारी की दृष्टि से यह मैच बहुत अहम था। पर ब्रिस्बेन में हो रहे तेज़ बारिश की वजह से इस मैच को कराया जाना संभव नहीं हो सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैच रद्द होने पर बीसीसीआई के ट्वीट

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि गाबा में बरसात हो रही है, ऐसे में मैच की शुरुआत में देरी हो रही है। शाम को सवा चार बजे तक इंतजार किया जाएगा, अगर तबतक बारिश रुक जाती है तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close