कांग्रेस अध्यक्ष पद की वोटिंग कल :137 साल के इतिहास में छठी बार होगा चुनावी मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष बस एक ही दिन का समय बचा है कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर और मलिकार्जुन खरगे अपने पक्ष में वोट के लिए डेलिगेट्स से मुलाकात कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने मलिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया है। लेकिन थरूर को भरोसा है कि उन्हें युवाओं का समर्थन मिलेगा। बता दें कि चुनाव के लिए सोनिया गांधी शिमला से दिल्ली लौट गई है। हालांकि वे अपना समर्थन किस उम्मीदवार को देगी इसका अब तक पार्टी ने खुलासा नहीं किया है।
137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार होगा चुनाव
कांग्रेस पार्टी के तकरीबन इस साल के इतिहास में छठी बार यह तय करने के लिए चुनावी मुकाबला होगा कि कौन पार्टी के इस अहम पद की कमान संभालेगा। इसे साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव ना लड़ने पर 24 वर्ष बाद गांधी परिवार के बाहर कोई व्यक्ति कौन से अध्यक्ष बनेगा इसे लेकर दोनों उम्मीदवार 9000 से अधिक डेलिगेट्स को लुभाने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं।
चुनाव से पहले मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने दावा किया कि पार्टी के युवा सदस्यों उनका समर्थन कर रहे हैं। जबकि वरिष्ठ नेता दूसरे उम्मीदवार एवं उसके प्रतिद्वंदी मकार्जुन खड़गे का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा वरिष्ठ नेता खड़गे का समर्थन कर रहे हैं। हम बदलाव के बारे में बात कर रहे हैं और वरिष्ठ नेता इसका प्रतिरोध कर रहे हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि चुनाव गुप्त मतदान के जरिए होगा और वरिष्ठ नेताओं के वोट और युवा सदस्यों के मत का मान समान है।
अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों ने देश भर में अपने समर्थन में प्रचार किया है। लेकिन राजस्थान में बीते महीने हुए सियासी संकट के चलते दोनों नेताओं ने प्रचार नहीं किया। बता दें कि राजस्थान में करीब 413 डेलिगेट्स को दोनों उम्मीदवारों ने एसएमएस के जरिए समर्थन मांगा है। वही मीडिया रिपोर्ट में इन बातों का भी खुलासा किया गया है कि 1 दिन में चार से पांच कॉल डेलिगेट्स को किए गए हैं।











