भीषण सड़क हादसा: BMW और कंटेनर में जोरदार टक्कर,4 लोगों की मौत

सुल्तानपुर/ रोहतास : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।बिहार के रोहतास जिले के जेडीयू के जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा के डाक्टर भतीजे तथ डेहरी शहर के जाने माने चिकित्सक डॉक्टर निर्मल कुमार कुशवाहा के बेटे डॉक्टर आनंद प्रकाश की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक,BMW और कंटेनर में टक्कर की वजह से हादसा हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पिछले दिनों सड़के धंस गई थी। इसके बाद से एक ही तरफ से गाडियों का आवागमन हो रहा था।
कार के परखच्चे उड़े
बताया जा रहा है कि कंटेनर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ट्रैफिक बाधित हो गया ।हादसे की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़कों से हटवाया। राहत कार्य अभी भी जारी है।
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही डीएम रवीश गुप्ता,एसपी सोमेन वर्मा, एसडीएम वंदना पांडेय, सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी, यूपीडा के कंट्रोल रूम प्रभारी ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। कार में मिले मोबाइल व कागजात के आधार पर शवों की शिनाख्त आनंद प्रकाश, अखिलेश सिंह, दीपक कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है।
डीएम ने बताया कि बीएमडब्ल्यू का मालिक जिंदल पब्लिक स्कूल ताली रिवनी मझानी रानीखेत अल्मोड़ा उत्तराखंड का है। यह सभी बिहार से दिल्ली अपने दोस्त के यहां जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।











