तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने चार महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

वैशाली । बिहार के वैशाली में सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर चौक के नजदीक की है। सड़क किनारे चार महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

सुबह के समय हाजीपुर जंदाहा मुख्य सड़क पर गाजीपुर गांव निवासी स्वर्गीय गणेश्वर पासवान की पत्नी सरिता देवी और विष्णु देव पासवान की पत्नी पिंकी देवी सहित 4 महिला टहलने निकली थी। इसी बीच जंदाहा की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक आई और टहल रही महिलाओं को रौंदते हुए चली गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद आसपास के लोग जमा हुए और निजी वाहन से दोनों महिलाओं को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद सरिता देवी को मृत घोषित कर दिया। वही पिंकी देवी की गंभीर हालत देखते हुए फर्स्ट एड के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना की पुलिस ने सरिता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि हाजीपुर जंदाहा मुख्य सड़क पर अवैध बालू लदा ट्रक में तेजी से गुजरता है। आधी रात के बाद से सुबह के 8:00 बजे तक बालू लदे सैकड़ों ट्रक और ट्रैक्टर को सड़क पर देखा जा सकता है। बालू लोड गाड़ियों की रफ्तार बेहद तेज होती है जिससे अक्सर घटनाएं होती है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन किसी तरह का संज्ञान नहीं लेती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close