“बदलाव और विकास देखना चाहती है जनता”- लोजपा(रामविलास) पार्टी के स्थापना दिवस में बोले प्रदेश महासचिव

औरंगाबाद – लोजपा (रामविलास ) पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों एवं नेताओं ने बिहार के औरंगाबाद में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ लोजपा (रामविलास) पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस मनाया । इस दौरान कार्यकर्ताओं समर्थकों एवं नेताओं ने सर्वप्रथम भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह लोजपा पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया । वही उपस्थित लोगों को पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वागत गीत गायन कर अभिनंदन किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रत्याशी रफीगंज मनोज सिंह, लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी औरंगाबाद कमलेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संसदीय बोर्ड लोजपा ( रामविलास) के सोनू सिंह उर्फ चंद्रभूषण सिंह , प्रदेश सचिव प्रत्याशी नबीनगर विजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव लोजपा बिहार विजय अकेला, राष्ट्रीय सचिव लेबर सेल मंतोष पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ महेंद्र पासवान, लोजपा वरिष्ठ नेता कुमार सौरभ सिंह जिला अध्यक्ष संसदीय बोर्ड के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए लोजपा (रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव सह रफीगंज प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा (रामविलास) के संस्थापक सह अभिभावक स्वर्गीय रामविलास पासवान एवं सांसद चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि बिहार की जनता ने अपार समर्थन दे रहा है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी के नेताओं ने कहा की औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास पार्टी के 23 वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की लोजपा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपार समर्थन देते हुए भागीदारी निभाया है । इसके लिए पार्टी की ओर से तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं । उन्होंने आगे कहा कि लोजपा (रामविलास) पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं समर्थकों एवं औरंगाबाद वासियों ने स्थापना दिवस में बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज कराई है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि बिहार की जनता बिहार में चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर देखना चाहता है ।

उन्होंने आगे कहा कि स्थापना दिवस में पर जिस प्रकार से समर्थकों का जनसैलाब देखने को मिला, उससे साफ हो गया है कि जनता बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर देखना चाहती है । कहा कि हमारी पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि लोजपा (रामविलास) पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जिसे देखकर विपक्षी पार्टी के लोगों में हलचल होने लगा है। जिसका परिणाम है कि मीडिया के सुर्खियों में बने रहने के लिए विपक्षियों द्वारा भ्रामक संदेश दिए जा रहे हैं । उन्होंने आगे कहा कि लोजपा (रामविलास) पार्टी का 23 वर्ष पूरा हो चुका है। जिसके उपलक्ष्य में पार्टी के समर्थकों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर 23 वा वर्षगांठ मनाया । वही स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित आगंतुकों एवं अतिथियों को पुष्प का माला पहनाकर एवं शॉल देकर स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट प्रमोद कुमार सिंह

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close